फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hostage robbed

बंधक बनाकर डाका डाला

Sat, 12 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hostage robbed
शेरकोट। मोहल्ला मुस्तफापुर तैय्यब सराय में करीब छह-सात नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधकर बनाकर घर में डाका डाला। बदमाशों ने करीब 45 हजार की नकदी समेत चार लाख की कीमत जेवरात और अन्य सामान लूटकर ले गए। डकैती की वारदात से शेरकोट में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुस्तफापुर तैय्यब सराय निवासी तसलीम अहमद ने बताया कि वह, पत्नी संजीदा, पुत्र जाहिद, पुत्रवधू गुलशन, पुत्री फरहा सोए थे। बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे छह-सात नकाबपोश बदमाश उनके घर में दीवार फांद कर घुस आए। बदमाशों ने सभी सदस्यों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर उनकी तमंचों की बटों से पिटाई की। बदमाशों ने अलमारियों की चाबी मांगी और अलमारियों से बदमाश करीब 45 हजार की नकदी, छह तौले सोने के जेवर और करीब एक किलो चांदी के जेवर लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर आतंकित करते रहे।

बदमाशों ने करीब एक घंटे तक घर को खंगाला। बदमाश जाते वक्त धमकी दे गए कि यदि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस में की तो अंजाम बुरा होगा। बदमाशों के जाने के बाद पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, कांबिंग के बावजूद भी हाथ नहीं आए। तसलीम ने बताया कि उन्होंने घटना की पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed