{"_id":"58ea81544f1c1bf8335b85fe","slug":"hindu-unity-not-possible-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू अडिग, नहीं हो पाया समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू अडिग, नहीं हो पाया समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी में प्राचीन शिव मंदिर पर लाउड स्पीकर को लेकर चल रहा विवाद रविवार को भी नहीं सुलझ सका। प्रशासन ने हिंदू एवं मुस्लिम समुुदाय के लोगों से अलग-अलग वार्ता की। हिंदू समुदाय के लोग मंदिर के गुंबद पर स्थायी रूप से लाउडस्पीकर लगाकर उससे रोज धार्मिक कार्यक्रम प्रसारित करने पर अड़े हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं।
रविवार को नगीना देहात थाना परिसर में एसडीएम वीके सिंह और सीओ नगीना अशोक यादव ने हिंदू समुदाय के लोगों से बात की। भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, नकुल अग्रवाल, आशु अग्रवाल, तरुण राजपूत, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष डॉ. एनपी सिंह की उपस्थिति में हुई वार्ता में कोई हल नहीं निकला। दरअसल हिंदू समुदाय के लोग मंदिर के गुंबद पर स्थायी रूप से लाउडस्पीकर लगाए जाने और उससे रोज धार्मिक कार्यक्रम प्रसारित करने पर अड़े थे। वार्ता बेनतीजा रही।
इसके बाद एसडीएम वीके सिंह ने नजीबाबाद में ग्राम प्रधान मो. रफी की उपस्थिति में मुस्लिम पक्ष को सुना। मुस्लिमों का कहना था कि वे शनिवार को हुए समझौते पर कायम हैं। इसमें एक लाउडस्पीकर मंदिर के गुंबद पर लगाने और एक नीचे मंदिर परिसर में रखने की बात तय हुई थी। गुंबद के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल त्योहार विशेष पर ही होगा, जबकि नीचे रखे लाउडस्पीकर से रोज सीमित समय के लिए कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इस समझौते पर सहमति की बाबत हिंदू पक्ष के लोगों ने दोबारा समय मांगा है। इससे रविवार को भी विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका। एसडीएम ने दोनों पक्षों से दिन भर हुई बातचीत से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।