फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guniapur stolen from three homes

गुनियापुर के तीन घरों से चोरी

Tue, 07 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में गुनियापुर में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से हजारों रुपये कीमत के आभूषण, नकदी और बाइक चोरी कर ली। एक ही रात में चोरी की तीन वारदात से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त नहीं करती। इसी के चलते चोर बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मार्ग स्थित गांव गुनियापुर में चोरों ने रविवार रात मोहम्मद अय्यूब के मकान में दीवार फांदकर प्रवेश किया। चोरों ने इस दौरान अय्यूब की बाइक, मोबाइल और कपड़ों में रखी 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को सुबह जागने के बाद घर में चोरी का पता चला। इसके अलावा, चोर अय्यूब के पड़ोस में स्थित नफीस के घर की पिछली 
विज्ञापन

दीवार फांदकर भीतर घुसे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखी 11 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी।
उधर, विमल के मकान में घुसकर चोरों ने उसके भाई शरद के कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विमल का भाई बाहर नौकरी करता है। गांव में एक ही रात में तीन चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला को झांसा देकर घर से उड़ाए नकदी-जेवर
शेरकोट । महिला को घर में अकेली पाकर रिश्तेदार उसके घर से लाखों रुपये कीमत के जेवर और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला खुराड़ा निवासी फरजाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति शज्जाद विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। वह घर में छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। दो दिन पहले मुहल्ला नेजो सराय निवासी उसके रिश्तेदार फुरकान, उसकी पत्नी मुन्नी और पुत्र फईम पुत्र फुरकान घर में आए थे। मेहमानों के आने पर वह चाय आदि बनाने लगी। इसी दौरान तीनों ने कमरे में रखी आलमारी में चाबी लगी देख ली। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी आंख में धूल झोंककर आलमारी में रखे दो तोले सोने के झाले,  दो तोले सोने की चेन, एक तोले सोने के बूंदे, आधा तोले सोने के टॉप्स, एक 20 ग्राम का सोने का बिस्कुट, 30 हजार रुपये कीमत के सऊदी रियाल व 23 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद वे रफूचक्कर हो गए। तीनों के जाने के बाद उसकी निगाह अलमारी पर पड़ी तो होश उड़ गए। सामान तितर-बितर था। आलमारी से लाखों रुपये कीमत का सामान गायब देख वह आरोपियों के घर पूछताछ करने गई। महिला के मुताबिक, आरोपी उससे मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसओ देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि  मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।


अफजलगढ़ के घर में दिनदहाड़े चोरी
अफजलगढ़ मुहल्ला गौहर अली खां में चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर सहित घरेलू सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में मुहल्ले के पंकज शर्मा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए  थे। घर पर ताला लगा था। जब वह घर पर आए तो ताला टूटा मिला। चोर कमरों के ताले तोड़कर आलमारी में रखी सोने की अंगूठी, दो सिलेंडर, साढ़े 11 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed