फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ghar se lakhon ka saman chori

घर से लाखों का सामान चोरी

Mon, 25 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
नहटौर/बिजनौर। मोहल्ला अफगान में शनिवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह वारदात का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला अफगान निवासी अशोक सैनी उर्फ कल्लन अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। चोर जीने के रास्ते से मकान में घुस गए। बदमाश सेफ के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर  के अलावा बीस हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। सुबह परिवार के सदस्यों के जागने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। इससे पूर्व भी मकान में ही स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोरी हो गई थी। पांच दिन पूर्व अशोक सैनी के मकान के सामने मोहम्मद के
विज्ञापन

मकान से दो मोबाइल व सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए थे।

गांव बेगराजपुर में भी खुर्शीद अहमद के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपये के सामानों की चोरी हो गई थी। चोरी की वारदातों से लोगों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। एसपी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। लोगों ने कहा कि आपराधिक वारदातों के बढ़ने से लोगों का जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वारदातों पर अंकुश लगना चाहिए। एसओ अता मोहम्मद का कहना है कि मौके का मुआयना कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जाएगी। उधर, बिजनौर में पुलिस ने बाईपास मार्ग से भरैरा की ओर कार से जा रहे भरत विहार कालोनी निवासी नरेंद्र पाल को दबोच लिया। कार की तलाशी ली      तो उसमें दस पेटी गैर राज्य की शराब थी। पेटी में 480 पव्वे शराब के भरे थे। नरेंद्र गैर राज्य की शराब की अवैध तस्करी करता था। पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed