Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle drowns while trying to save his nephew

Jhansi News: भांजे को बचाने की कोशिश में मामा की डूबने से मौत

Thu, 26 Nov 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uncle drowns while trying to save his nephew
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/मऊरानीपुर। सपरार बांध में बुधवार सुबह नहाते समय सात साल के भांजे प्रांशु को डूबने से बचाने के दौरान मामा अंशुल अहिरवार (22) की डूब जाने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला। अंशुल कार्तिक पूजन के लिए बहन के घर आया था, तभी हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए।

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के खुरमपुर मारौड़ी गांव निवासी अंशुल अहिरवार मंगलवार को मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव स्थित अपनी बहन के कार्तिक पूजन के लिए आया था। परिजनों ने बताया बुधवार सुबह अपने भांजे प्रांशु और अन्य रिश्तेदारों के साथ सपरार बांध में नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है नहाते समय अचानक प्रांशु गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। वहां नहा रहा अंशुल यह देखकर उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। प्रांशु को आगे निकालने के बाद वह खुद गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सका। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में वह ओझल हो गया। मौके पर अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंशुल का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज ने बताया कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed