फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furore over the death of the mother and infant nursing home

जच्चा-बच्चा की मौत नर्सिंग होम पर हंगामा

Thu, 09 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में निजी नर्सिग होम में गर्भवती महिला का आपरेशन करने के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से जच्चा- बच्चा दोनों की मौत हो गई। आपरेशन के दौरान महिला के गुर्दे की नस काटने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नर्सिंगहोम पर जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख कर्मचारी पिछले गेट से भाग निकले। 
विज्ञापन

मोहल्ला जोशीयान निवासी नफीस अहमद ने चार दिन पूर्व पत्नी आसमां को ब्लॉक परिसर के सामने एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मोहल्लेवासियों के मुताबिक प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति में नर्सिंगहोम में एक नर्स ने स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला का आपरेशन कर दिया। महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। आरोप है कि आपरेशन के दौरान महिला का गुर्दे की नस कट गई, जिसमें अधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद बच्चे की भी मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने ही परिजनों के साथ जाकर महिला को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया, वहां महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने महिला का शव नहटौर लाकर नर्सिंग होम के सामने रखकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। आपरेशन करने वाले कर्मचारी नर्सिंगहोम का अंदर से ताला लगाकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए।  दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed