फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Following the attack on the major's husband

ब्लाॅक प्रमुख के पति पर किया जानलेवा हमला

Tue, 01 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Following the attack on the major's husband
बिजनौर। कबीना मंत्री महबूब अली के एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी पुत्र परवेज अली के समर्थन में बैठक के दौरान कुछ लोगों ने एक बैंक्वेट हॉल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मंडप में हल्दौर ब्लाक प्रमुख के पति को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान गोली भी चलाई गई। मंडप में भीड़ के आने पर हमलावर भाग खड़े हुए। इस मामले में एक रालोद नेता समेत 20 के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


हल्दौर ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा नेता उदयपाल की पुत्रवधू आंचल के मुकाबले गांव के ही निवासी सुनील कुमार की पत्नी सर्वेशराज ने चुनाव लड़ा था।

सर्वेशराज चुनाव जीत गई। तब से दोनों खेमों में तलवार खींची हुई हैं। एमएलसी प्रत्याशी परवेज अली के चुनाव के समर्थन में ब्लाक प्रमुख सर्वेशराज के पति सुनील कुमार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंडावर मार्ग स्थित सम्राट बैंक्वेट हाल में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व सभासदों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रालोद नेता दिग्विजय सिंह, गांव भरैरा निवासी सुधीर कुमार, जमालपुर पठानी निवासी विकास, रशीदपुर गढ़ी निवासी कामेंद्र उर्फ कालू, आवास विकास कालोनी निवासी उदयपाल का पुत्र चंद्रप्रकाश उर्फ बिट्टू अपने 15 साथियों के साथ हाथ में पिस्टल, लाठी डंडे और हॉकी लेकर आ धमका।


सुनील पर जानलेवा हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने पिस्टल से सुनील पर गोली भी चलाई। गनीमत रही कि सुनील को गोली नहीं लगी।

हमलावरों ने करीब 20 मिनट तक बैंक्वेट हॉल में हंगामा किया। सुनील ने इस घटना की शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में 15 हमलावर अज्ञात बताए गए है।

उधर, सीओ सिटी रामानंद कुशवाह के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed