फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever and two of the miscreants looted family hostage

 राजा का ताजपुर में बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की

Sat, 15 Oct 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 15 Oct 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
Fever and two of the miscreants looted family hostage
लूटपाट की घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
 राजा का ताजपुर में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मकान मालिक को पीटकर घायल कर दिया और नकदी व  आभूषण सहित करीब एक लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

ताजपुर निवासी पंकज सिंह का मकान चामुंडा मंदिर के पास स्थित है। उसके मकान की बाउंड्रीवॉल नहीं है। बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे बदमाश मकान में घुस आए और मकान के बाहर सो रहे पंकज के पिता डालचंद को बंधक बनाकर उनसे आवाज लगवाकर कमरे का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने पंकज सहित पूरे परिवार को बंधक बना लिया और घर में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने बाप-बेटे की पिटाई भी की। सिर में तमंचे की बट लगने से पंकज लहूलुहान हो गया। बदमाश घर में रखे 13 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, पेंडिल, गले का हार, तीन तौले चांदी के जेवर व कीमती कपड़े लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पंकज ने शोर मचाया।
विज्ञापन


धामपुर में स्टेट बैंक कालोनी निवासी सौरभ कुमार ने सीओ से की शिकायत    में बताया कि उसे स्योहारा थाना  क्षेत्र के गांव तेलीपुर रवाना निवासी दो   व्यक्ति करीब एक साल पहले मिले। उन्होंने उसे मुरादाबाद के गांव डिडौली   में चार बीघा जमीन दिलाने का झांसा दिया। चारों ने मिलकर जमीन खरीदने का प्लान बना लिया। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने उसे एक फर्जी जमीन स्वामी से भी मिलवाया। लाखों रुपये हड़पने के चक्कर में आरोपियों ने कथित जमीन के खरीददार भी दिखाए। आरोपियों ने झांसे में लेकर उससे पांच     लाख रुपये उक्त भूमि स्वामी को दिला दिए। आरोप  है कि तब से वह न तो जमीन का बैनामा करा रहे हैं और न ही रकम वापस कर रहे  हैं। पीड़ित लाखों रुपये जेब से जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान हैं।  पीड़ित ने सीओ से जांच कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर  कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर  में  बाइक सवार दो बदमाशों ने एक पेपर मिल कर्मचारी से रुपयों से भरा थैला और मोबाइल लूट लिया। पुलिस को सूचना दी गई है। थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी शक्ति सिंह नगीना रोड स्थित एक पेपर मिल में पेपर की सप्लाई का काम देखता है। शुक्रवार दोपहर को वह बाइक से पेपर मिल जा रहा था। उसके बैग में हिसाब किताब की डायरी और खुद के साढ़े 14 हजार रुपये थे। रास्ते में पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचे से डरा धमकाकर रोक लिया। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था और तमंचा थामे पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने शक्ति से रुपये वाला थैला, मोबाइल और बाइक के कागज लूट लिए और पेपर मिल की ओर ही फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed