फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Featured merchant's house , found 37 cylinders

व्यापारी के घर छापा, 37 सिलेंडर मिले

Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Featured merchant's house , found 37 cylinders
गोदाम से बरामद किए गैस सिलेंडर और जांच करते डीएसओ - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को ईओ जेके आनंद से अभद्रता करने वाले नंदी स्वीट सेंटर के मालिक व्यापारी अरुणा वर्मा पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने नंदी स्वीट सेंटर पर छापा मारकर अरुण वर्मा के दो बेटों व कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। इस बात पर व्यापारी भड़क उठे तथा बाजार बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद  पूर्ति विभाग की टीम ने अरुण वर्मा के आवास में बने गोदाम पर छापेमारी कर 37 सिलेंडर बरामद हुए हैं। इनमें से 22 सिलेंडर नॉन कामर्शियल थे। डीएसओ सुनील कुमार ने अरुण वर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अरुण वर्मा के गोदाम से आठ मिठाइयों के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

ईओ जेके आनंद की ओर से नंदी स्वीट सेंटर के स्वामी अरुण वर्मा के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार को पुलिस ने नंदी स्वीट सेंटर पर छापा मारकर अरुण वर्मा के दो बेटों व दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इस पर व्यापारियों में आक्रोश छा गया। व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी। कुछ दुकानें बंद भी कर दी गईं। व्यापारी इस मामले में कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी से मिले तथा हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को छोड़ने की मांग की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सीएफएसओ (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी)आनंद देव, एफएसओ (खाद्य सुरक्षा अधिकारी )पीके जयंत, जगदंबा प्रसाद, एसबी सिंह, मोहित कुमार अरुण वर्मा के मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी स्थित घर व गोदाम में पहुंच गई। टीम ने रसगुल्ला छैना, छैना चीनी की मिठाई, वनस्पति घी, बर्फी, पेड़ा, ढ़ोकला, बेसन की बर्फी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे। आला अफसरों के आदेश पर 12 बजे जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, संजय सक्सेना, देवेंद्र सिंह, मोहम्मद नदीम अहमद, सुनील भटनागर की टीम ने नंदी स्वीट सेंटर के स्वामी अरूण वर्मा के भरत विहार कॉलोनी निवास पर छापा मारा। विभाग को मिठाई बनाने की एक फैक्ट्री भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद हुए। इस बीच व्यापारी के परिजनों द्वारा विरोध करने पर पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। टीम को सब्सिडी वाले दस, बिना सब्सिडी वाले 12 तथा 15 कामर्शियल सिलेंडर मिले। इन सिलेंडरों से मजदूरों द्वारा मिठाई बनाई जा रही थी। बाट माप अधिकारी एसके त्रिपाठी के अनुसार घरेलू गैस के दस सिलेंडरों में से आठ तथा बिना सब्सिडी वाले पांच तथा बिना सब्सिडी वाले सभी सिलेंडर खाली मिले। मनोज कंछल, सौरभ सिंघल, विजय गंभीर, मानव सचदेवा आदि व्यापारी मौके पर पहुंच गए। डीएसओ सुनील कुमार ने अरुण वर्मा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1995 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, व्यापारी डीएम बी चंद्रकला से मिले, लेकिन डीएम ने व्यापारी के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरतने को कहा है। पुलिस ने  व्यापारी के दोनों बेटों व कर्मचारियों को छोड़ दिया है। व्यापारी अरुण वर्मा फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कार्रवाई होगी
डीएसओ सुनील कुमार के अनुसार होटल व स्वीट सेंटर संचालकों को विभाग द्वारा नोटिस देकर खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की रसीद का ब्यौरा रखने को कहा गया है। छापेमारी में सिलेंडर खरीदने की तिथि व खपत आदि की जानकारी नहीं दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed