फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father to son's killer to life imprisonment

एडीजे ने पिता के हत्यारे बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई

Sat, 15 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 15 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पिता की हत्या के आरोपी को एडीजे मुमताज अली की अदालत ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता सलीम अख्तर के अनुसार इस हत्या की रिपोर्ट मृतक अली हसन की पुत्री रेशमा की तरफ से दर्ज कराई  गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अली हसन अपने पुत्र तसलीम के साथ मोहल्ला जाब्तागंज नजीबाबाद में रहते थे। अली हसन का   अपने पुत्र तसलीम से घरेलू बातों को लेकर विवाद था। 
तसलीम अपने पिता के चरित्र पर शक करता था। बीमार पिता को देखने वह 17 मई 2015 को अपने पिता के पास गई। आरोप है कि उसका भाई तसलीम पिता को किरतपुर दवाई दिलाने के बहाने शाम सात बजे ले गया। जब सुबह सात बजे तसलीम घर वापस आया तो उसने पिता के बारे में पूछा। जिस पर तसलीम तरह-तरह के बहाने करने लगा और  कहा कि पिता का एक्सीडेंट हो गया है। 
विज्ञापन

इस पर वह अपने पति नवाब  और तहेरे भाई शमीम को साथ लेकर किरतपुर रोड पर चौकपुरी तिराहे के पास पहुंची। वहां देखा कि उसके पिता अली हसन की खून से लथपथ लाश खाई में पड़ी थी। शरीर पर जगह-जगह गहरी चोटों के निशान थे। रेशमा के मुताबिक तसलीम ने चाकू से गला काटकर पिता की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में अदालत में सुनवाई शुरू हुई। सभी तथ्यों और गवाहों की पेशी के आधार पर कोर्ट ने तसलीम को पिता अली हसन की हत्या का दोषी माना और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 12 हजार रुपये का जुर्माना  लगाया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने हत्या का आरोपी दबोचा
चांदपुर में गांव भगौड़ा निवासी परवीन की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की अभी तलाश की जा रही है। भगौड़ा निवासी धूम सिंह के 25 वर्षीय पुत्र परवीन की मंगलवार रात कनपटी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव बुधवार को भगौड़ा जाने  वाले कच्चे रास्ते पर इंद्रपाल के  बाजरे के खेत में मिला था। परवीन के पिता ने भगौड़ा निवासी जितेंद्र सिंह और बमनौली की मडय्यों निवासी कर्मवीर के खिलाफ हत्या  की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि एक आरोपी कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  कर्मवीर ने परवीन की हत्या करने  में जितेंद्र की मदद की थी।  कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी जितेंद्र की पुलिस   को तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed