फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father knows the secret of the death of the giant!

पिता को मालूम है विशाल की मौत का राज!

Wed, 01 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में नया गांव के विशाल की मौत का सारा राज उसके पिता को मालूम होने का अंदेशा है। पुलिस मान रही है कि मर्डर का राज खुलने के डर से ही संजय ने जहर खाया था। पुलिस के आला अफसरों ने मर्डर के खुलासे की सारी पटकथा तैयार कर ली। मर्डर के सारे सबूत भी जुटा लिए हैं। विशाल के नया गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग थे। एक  अन्य युवक भी विशाल की प्रेमिका से बात करता था। इस बात पर विशाल व दूसरे प्रेमी के भाई में भी तकरार हुई थी। 
विज्ञापन

 शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के विशाल मर्डर को लेकर जिले की सियासत गरमाई हुई है। सोमवार को एसपी से मिलकर ग्रामीणों के साथ लौटते वक्त विशाल के पिता ने एसपी आफिस के बाहर जहर खाकर सब के होश उड़ा दिए थे। पुलिस कह रही है कि ऐसी क्या नौबत आई जो संजय ने जहर खाया। पुलिस संजय को तो कुछ कह भी नहीं रही थी। पुलिस का मानना है कि जहर खाकर संजय ने खुद साबित कर दिया कि विशाल मर्डर का राज उसके अंदर छिपा है। संजय को डर है कि कही वह मर्डर के खुलासे में न फंस जाए। विशाल   की मौत की असलियत सबसे सामने आ जाए। शासन से मिला 25 लाख रुपये वापस न करना पड़ा। पुलिस अफसरों के मुताबिक पुलिस की जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि विशाल के गांव के ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। विशाल मोबाइल पर युवती से लंबी बातें किया करता था। विशाल तीन मोबाइल इस्तेमाल करता था। परिजनों ने उसके पहले तो मोबाइल नंबर नहीं दिए, बाद में दिए तो एक  मोबाइल का नंबर  छिपाए रखा । इस नंबर पर ही विशाल युवती से बात करता था। पुलिस ने इस मोबाइल नंबर को खंगालकर उसकी कॉल डिटेल निकलवाई तो सारी तस्वीर सामने  आती गई। 
विज्ञापन

अफसरों की माने तो 10 फरवरी को विशाल का मर्डर शाम को    साढ़े सात बजे नहीं, बल्कि     उससे काफी समय पहले हुआ है। विशाल की मौत के बाद भी प्रेमिका के मोबाइल से विशाल के मोबाइल पर कॉल आई । काफी देर तक बात हुई । प्रेमिका से इतनी देर बात  किसने की यह पता लगाने में भी पुलिस जुटी हुई हैं। घटना के बाद से उसकी प्रेमिका के मोबाइल नंबर   बंद हैं। अफसरों की माने तो  विशाल के अलावा उसकी प्रेमिका से एक युवक भी बात करता था। युवक के भाई से विशाल की   तकरार भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन हिरासत में लिए गए युवकों ने बिजनौर के एक होटल में  शराब पी। शाम के समय इन युवकों की लोकेशन भी नया गांव में मिली र्है। पुलिस ने विशाल मर्डर केस के खुलासे में तमाम सबूत जुटाने का दावा किया है। पुलिस की माने तो विशाल मर्डर व उसके पिता पर हमले में पेद्दा गांव के नामजद किए पूर्व प्रधान इकबाल समेत सभी नामजद बेकसूर है। वह इस केस के घेरे में नहीं आ रहे है। उनकी नामजदगी साजिशन कराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed