{"_id":"a5b4126117806362136e7e3f2d3f59b0","slug":"farmer-shot-in-fulsnda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलसंदा में किसान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुलसंदा में किसान को गोली मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में रंजिश में एक किसान को उसके पड़ोसियों ने गोली मार दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
गांव फुलसंदा खाकम निवासी सरवेंद्र कुमार (42) शनिवार रात करीब एक बजे घर से जंगल की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसका पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि घर से कुछ ही दूरी पर नरेंद्र कुमार, महक उर्फ बड़े, कलवा और एक अन्य व्यक्ति ने उसके ऊपर तमंचे से गोली चला दी। छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायर की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों मौके की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पत्नी संतरेश ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।