फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eyewitness eaten poison , serious

चश्मदीद ने खाया जहर, गंभीर

Tue, 29 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eyewitness eaten poison , serious
स्योहारा में मंगलवार की रात पूर्व प्रधान व मेडिकल स्टोर मालिक विजयपाल सिंह प्रजापति हत्याकांड में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस द्वारा पूर्व प्रधान के व्यापार पार्टनर और घटना के चश्मदीद युवक को बुलाने पर पार्टनर ने विजयपाल (मृतक) के घर जाकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खलीलपुर के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह प्रजापति जब हनुमान मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर अपने तीन साथियों के साथ रात साढ़े आठ बजे लौट आ रहे थे। तब रामलीला मैदान के पास उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तभी से लोगों द्वारा घटना के खुलासे के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। रविवार को पुलिस ने मृतक के व्यापार पार्टनर व घटना के चश्मदीद राजकुमार शर्मा उर्फ राजू निवासी बहादरपुर को पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

 राजकुमार शर्मा अपने गांव से अपने परिजनों को एक ट्रैक्टर ट्राली में भर कर रात नौ बजे मृतक विजयपाल सिंह के घर पहुंचा और उनके परिजनों पर इस बात के लिए दबाव बनने लगा कि पुलिस उससे पूछताछ न करे। परिजनों द्वारा पुलिस की कार्रवाई में कोई रुकावट न डालने की बात सुनकर राजकुमार ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद राजकुमार शर्मा को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर मुरादाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed