फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Entered the house with Mahilaonn abuse

घर में घुसकर महिलाओंं के साथ की बदसलूकी

Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर में गांव कूकड़ा में दो शराबी युवकों ने कांवड़ लेकर घर पहुंचे युवक के घर में रात में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से अभद्रता की। गांव कूकड़ा निवासी दीपक कुमार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। शुक्रवार रात उसके घर में महिलाओं ने भजन कार्यक्रम रखा था। आरोप है कि गांव के दो युवक शराब के नशे में धुत्त होकर जबरन घर में घुस गए। महिलाओं से बदसलूकी कर उन्होंने उत्पात शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस से की।  प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग का कहना 
विज्ञापन

है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। 
उधर,  हल्दौर क्षेत्र के गांव कान्हा नांगल निवासी हिमांशु ट्रैक्टर ट्रॉली से बिलाई शुगर मिल में गन्ना डालने गया था। लौटते समय गांव नांगलजट निवासी तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसे रोका और विरोध करने पर लाठी-डंडे  से मारपीट शुरू कर दी।  हिमांशु का पिता मौके पर पहुंचा और उसका उपचार के बाद थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed