{"_id":"57fa91894f1c1b665228e539","slug":"diaco-retiree-s-home-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर डीएचओ के घर डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर डीएचओ के घर डाका
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
धामपुर जैतरा में लूट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में हथियारों से लैस छह से अधिक कच्छाधारी बदमाशों ने जैतरा गांव के ओमकारेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित रिटायर डीएचओ के घर डकैती डालकर सनसनी फैैला दी। बदमाशों ने मकान में दंपति को लाठी-डंडों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर लूटपाट की। बदमाश नकदी सहित लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवर , एयरगन, रायफल के तीस कारतूस अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घायल दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी देहात ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गांव जैतरा निवासी लालबहादुर सिंह सिसौदिया उत्तराखंड के उद्यान विभाग से रिटायर डीएचओ (जिला उद्यान अधिकारी) हैं। उनकी पत्नी ओमवती देवी भी बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। वह दोनों हथाई शेख मार्ग पर जंगल में ओमकारेश्वर महादेव मंदिर के पास अपना मकान बनाकर रहते हैं। उनका पुत्र बालेश कुमार गांव जैतरा में परिवार के साथ रहता है। दोनों शनिवार रात दूसरी मंजिल पर सोए थे। इस बीच करीब 12 बजे आधा दर्जन नकाबपोश कच्छाधारी बदमाश मंदिर के सहारे उनके मकान की छत पर आ गए। बदमाशों ने छत पर आने के बाद उनके कमरे के मेन गेट को खटखटाया।
रिटायर डीएचओ की पत्नी ओमवती ने दरवाजा खोला, तो चार बदमाश उनके कमरे में घुस गए। कमरे में घुसते ही बदमाशों ने उन दोनों को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखी सभी अलमारियों को तोड़ डाला और उनमें रखा कीमती सामान, सोने चांदी के जेवर, कपड़ा आदि लूट कर ले गए। बदमाश घर में रखी एयरगन और रायफल के तीस कारतूस भी ले गए। बदमाशों ने मोबाइल को उनसे छीनकर फर्श पर पटकर तोड़ डाला। रविवार की सुबह पुजारी मंदिर पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुजारी ने उनके परिजनों और गांववालों को जानकारी दी। कोतवाल मुनीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना की सूचना मिलने परएएसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।