फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delhi's bad boy trying to rob

लूट की कोशिश में थे दिल्ली के भी बदमाश

Wed, 26 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi's bad boy trying to rob
आरोपी राशिद। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में पेट्रोल पंप स्वामी से लूटपाट करने की योजना 15 दिन पूर्व बनाई गई थी। पकड़े गए बदमाश राशिद ने इसका खुलासा किया है। अन्य दो बदमाश दिल्ली के मुस्तफाबाद के रहने वाले है। सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

 

थाना पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया है। बदमाश के हाथों से गिरा पिस्टल अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

सोमवार की शाम करीब आठ बजे नहटौर-नूरपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप स्वामी संजय अग्रवाल कैश थैले में लेकर घर जा रहे थे। घर के पास बदमाशों ने उनसे कैश से भरा थैला लूटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर बदमाशों ने गोली चला दी थी, जो एक दुकानदार को लग गई थी।

विज्ञापन

 

भीड़ ने एक बदमाश को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राशिद पुत्र जाहिद मोहल्ला पतियापाड़ा थाना चांदपुर बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह 15 दिन पूर्व मोहल्ला नौधा में एक अपनी रिश्तेदारी में आया था। घर जाते समय उसने पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाया। उसके बाद वह पंप पर आइसक्रीम  खरीदकर खाने लगा।


उस समय पैट्रोल पंप स्वामी कैश थैले में लेकर जा रहा था। इस पर उसने लूटपाट करने की योजना तैयार की थी। वह अपने दो साथियों दिल्ली मुस्तफाबाद निवासी राजू पुत्र शब्बीर और विकास बाइक से लूट करने आए थे। वह और राजू दरवाजे पर घात लगाकर बैठ गए, जबकि विकास सड़क पर बाइक के साथ मौजूद था।


बदमाशों का इरादा थैला छीनकर भागना था। लेकिन वह पकड़ा गया। बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद एक पिस्टल को मौके पर ही छोड़ दिया था। भीड़ में ही किसी युवक के हाथ पिस्टल लग गया, जो पुलिस को नहीं मिला। पुलिस पिस्टल को तलाश करने में लगी है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि फरार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed