{"_id":"590b75b24f1c1b810d442e7e","slug":"death-of-innocent-by-buggys-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी की टक्कर से मासूम की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुग्गी की टक्कर से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 05 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में घोड़ा बुग्गी की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने घोड़ा बुग्गी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली शहर के गांव शादीपुर डल्ला निवासी संजय परिवार के साथ गांव मंडावली में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार को उसके पारिवारिक भाई बबलू की बारात नहटौर के गांव डूंगाखेड़ी जानी थी। बारात से पहले ही परिवार वाले देवता की पूजा करने जा रहे थे। इसी वक्त संजय का चार साल का बेटा सुमित सड़क पार करते समय घोड़ा बुग्गी की चपेट में आ गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम वासियों ने घोड़ा बुग्गी चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, संजय ने बताया कि सुमित उनका इकलौता बच्चा था। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सड़क हादसे में तीन घायल
कोतवाली देहात में बाइक फिसलने से दो स्कूली बच्चे समेत तीन घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया गया। गांव महेश्वरी जट निवासी सुलेमान बाइक से महम्मद रिहान (5) व मोहम्मद उवेश (05) को कोतवाली में नहटौर रोड पर स्थित एक स्कूल में छोड़ने जा रहा था। सुलेमान कोतवाली नहटौर मार्ग पर थाने के पास पहुंचा तो एक युवक को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों स्कूली बच्चे व सुलेमान घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया।