{"_id":"259b8592128f61e2b58fe05a4e4d491d","slug":"death-in-suspicious-circumstances-of-unmarried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अविवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में गांव गिलाड़ी में एक अविवाहित व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गिलाड़ी निवासी नरदेव सिंह 50 वर्ष अविवाहित था। वह अपने भाई सुदेश के साथ रह रहा था, जबकि उसका एक अन्य भाई भूदेव सिंह भी गांव में ही रहता हैं। बताया जाता हैं कि नरदेव सिंह की संपत्ति की वसीयत बना ली गई थी। बीती रात वह गांव के निकट स्थित मुकर्रनपुर निवासी संजीव कुमार के ईट भट्टे पर बने मकान की छत पर सो रहा था। रात में किसी समय वह मकान की छत से नीचे झाड़ियों में गिर गया।
भट्टे के चौकीदार कमल कुमार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन रात में ही उसे उठाकर घर ले गए। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर उसे बिजनौर रैफर कर दिया गया। जहां उपचार केे दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां चमन देई ने मौत का कारण पता लगाने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का कहना हैं कि पीएम की रिपोर्ट आने पर ही मामले की जांच शुरू होगी।