फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of a woman has found in Nangalsoti area of Bijnor district

UP: महिला की लाश से फैली सनसनी, शरीर पर काली साड़ी, चेहरे और सिर पर चोट के निशान, शिनाख्त करने में जुटे अफसर

Thu, 11 Apr 2024 07:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Apr 2024 07:01 PM IST
सार

Bijnor Crime News : बिजनौर जिले में एक महिला की लाश से मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर काली साड़ी है और उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of a woman has found in Nangalsoti area of Bijnor district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नांगलसोती क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


नांगलसोती क्षेत्र के जालपुर-सरायआलम नहर पुलिया के नीचे एक महिला की लाश मिली है। वहीं, बकरी चरा रहे कुछ लोगों ने पुलिया के नीचे महिला का शव होने की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ देश दीपक सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: ईद पर छाया मातम: बाप-बेटे की मौत से टूटा कहर, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, दोनों फैक्टरी से लौट रहे थे घर

पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल के आस-पास पर कांबिंग अभियान भी चलाया। महिला ने काली साड़ी और गोल्डन ब्लॉउज पहना हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच बनते-गड़बड़ाते समीकरण, खाप के फैसलों से बदल जाती है देश की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed