फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Counsel to the Inspector beaten

वकील ने दरोगा को पीटा

Mon, 12 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  फरार लड़की के मामले में बिजनौर आए दिल्ली पुलिस के एक दरोगा को शहर कोतवाली के गेट पर कुछ वकीलों ने बुरी से तरह पीट दिया। वीडियो बना रहे एक दरोगा का मोबाइल तोड़ डाला। इस घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। दरोगा से माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


दिल्ली के सरिता विहार से 15 दिन पहले एक लड़की फरार हो गई थी। पुलिस के मुताबिक बिजनौर के अखेड़ा गांव के दिनेश पर लड़की को भगाने का शक है। सरिता विहार थाने का दरोगा रंजीत सिंह रविवार को दिनेश की तलाश में बिजनौर पहुंचे। दिनेश के परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पुलिस के मुताबिक दरोगा ने मोबाइल पर बात की, तो दिनेश ने बिजनौर कोतवाली आने की बात की। दिनेश का एक रिश्तेदार अधिवक्ता है। अधिवक्ता अपने कई साथियों को लेकर थाने पहुंच गए। आरोप है कि वकीलों ने दरोगा रंजीत सिंह पर हमला करके उसे पीट डाला। थाने में मौजूद दरोगा राजेश कंबोज ने इस मारपीट की मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने उसका मोबाइल तोड़ डाला। पुलिस ने एक अधिवक्ता को दबोच लिया, बाकी भाग गए। दिल्ली के दरोगा से अधिवक्ता ने माफी मांगी। दूसरे दरोगा का तोड़ा गया मोबाइल देने का वादा किया, तब जाकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed