फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contract was made ​​by a history-sheeter 's murder

सुपारी देकर कराया था हिस्ट्रीशीटर का मर्डर

Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contract was made by a history-sheeter 's murder
बिजनौर में पकड़े गए गुरप्रीत उर्फ लाड़ी के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डेढ़ माह पूर्व नजीबाबाद के हिस्ट्रीशीटर गुरप्रीत उर्फ लाडी का मर्डर दो प्रॉपर्टी डीलर ने बदमाशों के एक गैंग को तीन लाख की सुपारी देकर कराया था। प्रॉपर्टी डीलरों की जमीन में लाडी हिस्सा मांग रहा था। नहटौर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने लाडी मर्डर का खुलासा करते हुए मर्डर में शामिल तीन बदमाशों को दबोच लिया है, जबकि दोनों प्रॉपर्टी डीलर व बाकी बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

 एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक 30 जनवरी को नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी गुरप्रीत उर्फ लाडी की नहटौर थाने के फैजपुर चौराहे पर गोली मारकर हत्या करके शव डाल दिया था। गुरप्रीत की मां बलविंदर कौर ने नजीबाबाद थाने के गांव श्रवणपुर निवासी मानिक राठी व शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कल्याण निवासी मनोज राठी के खिलाफ लाडी मर्डर की नहटौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नहटौर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम  मर्डर के खुलासे में लगी थी। पुलिस ने नहटौर क्षेत्र के आकू के पास से स्योहारा थाने के गांव राना नंगला निवासी आदित्य, किरतपुर थाने के गांव शेखपुरा लाला निवासी जयप्रकाश उर्फ बबलू व स्योहारा थाने के गांव गैंदाजूड़ निवासी अमित को दबोच कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने लाडी मर्डर के सारे राज उगल डाले । एसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत उर्फ लाडी का नजीबाबाद इलाके में सिक्का चलता था। अपनी दबंगई के बल पर लाडी जमीन, प्लॉट की खरीद फरोख्त में नाजायज तरीके से अपनी हिस्सेदारी मांगाता था। नजीबाबाद की हिमालयन कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र व धीरेंद्र की जमीन में भी लाडी अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। दोनों जमीन में लाडी को हिस्सा देने को तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन

पकड़ा गया जयप्रकाश उर्फ  बबलू इन दोनों के पास काम करता था। प्रोपर्टी डीलरों का बबलू रिश्तेदार है।

दोनों ने बबलू से संपर्क करके सारी बात बताई। बबलू ने दोनों प्रॉपर्टी डीलर से लाडी का काम तमाम कराने का वादा किया। बबलू ने अपने मुमेरे भाई शूटर आदित्य से दोनों प्रॉपर्टी डीलरों की मुलाकात कराई। लाडी के मर्डर की तीन लाख की दोनों प्रॉपर्टी डीलरों ने सुपारी दी। दो लाख रुपये पहले दे दिए, बाकी एक लाख रुपये मर्डर के बाद देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ने अपने गैंग के सदस्य गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित, मंडावर थाने के गांव अगांखेड़ी निवासी मनोज नेवला व नहटौर थाने के गांव पहाड़पुर चतर निवासी ओंकार सिंह के साथ मिलकर पकड़े गए अमित की स्कार्पियो 30 जनवरी को  किराए पर ली। योजना के तहत गैंग के सदस्यों ने लक्सर क्षेत्र से गुरप्रीत उर्फ लाडी को कार में बैठा लिया। लाडी को शराब पिलाते हुए नहटौर क्षेत्र में ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाशों से मर्डर में प्रयुक्त स्कार्पियो के अलावा तमंचा व चाकू बरामद हुआ है। गैंग का सरगना आदित्य है। आदित्य का पिता राजपाल सिंह भी हिस्ट्रीशीटर है। गैंग का सदस्य ओंकार सिंह व मनोज नेवला भी हिस्ट्रीशीटर हैं। 

आदित्य  पर हत्या लूट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुरादाबाद के सिविल लाइन में भी आदित्य ने मर्डर किया था। इसके अलावा ओंकार पर 13 , मनोज नेवला पर दस व रोहित रोहित पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।  एसपी ने बताया कि गुरप्रीत उर्फ लाडी पर भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एसपी ने लाडी मर्डर का खुलासा करने वाली टीम में  शामिल एसओ नहटौर अता मोहम्मद, सर्विलांस सैल प्रभारी नरेश त्यागी, दरोगा कुलदीप सिंह, फतेह सिंह समेत पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

तीन माह लगे लाडी से दोस्ती करने में 
गैंग के सरगना आदित्य ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत से दोस्ती करने में उसे तीन माह लगे। इस दौरान लाडी को उसने खूब शराब पिलाई व बड़े होटलों में खाना खिलाया। लाडी का जब उस पर पूरा विश्वास हो गया तब उसने अपने गैंग के साथ लाडी का मर्डर किया। उसने, मनोज नेवला व ओंकार तीनों ने लाडी का एक -एक गोली मारी थी। मर्डर में उसके हिस्से में 50 हजार रुपये आए। ओंकार व मनोज नेवला ने एक -एक लाख रुपये लिए। 50 हजार लाडी के खाने पीने में लगे।
रंगदारी भी मांगता था लाडी 
एसपी के मुताबिक लाडी का नजीबाबाद इलाके में पूरा सिक्का चलता था। प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांगने के साथ बड़े लोगों से रंगदारी भी मांगता था।  वह इस खेल में  माहिर भी हो गया था। सुपारी देने वाले प्रॉपर्टी डीलरों ने एम जमीन में जब लाडी की हिस्सेदारी नहीं की तो लाडी ने  सात बीघा जमीन पर लिखवा दिया था कि यह जमीन विवादित है । इस जमीन को कोई न खरीदे। आदित्य भी लाडी मर्डर में पुलिस को बरगलाता रहा तथा अपने रिश्तेदार बब्लू का नाम लेने को तैयार नहीं हुआ। आदित्य के पिता ने तो यहां तक कह दिया था कि  50 हजार रुपये और दे दो आदित्य पूरा मर्डर अपने ऊपर ले लेगा और किसी का मर्डर में नाम नहीं आने देगा। लाडी कौशल राठी गैंग का सदस्य भी रहा है। 

मना करने पर भी मनोज राठी ने किया सरेंडर 
एसओ नहटौर अता मोहम्मद के मुताबिक लाडी मर्डर में नामजद किए मनोज राठी व मानिक राठी का मर्डर से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों को मर्डर में क्लीन चिट दे दी गई। मनोज राठी को उन्होंने बुलाया था पर वह नहीं आया। मर्डर का खुलासा होने से एक दिन पहले सोमवार को मनोज राठी ने मर्डर के मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब उसे जेल से निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed