फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Collision on demolition of religious place, stone pelting on police

धार्मिकस्थल का निर्माण गिराने पर टकराव, पुलिस पर पथराव

Sat, 13 Oct 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 13 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Collision on demolition of religious place, stone pelting on police
धार्मिक स्थलों को लेकर पुलिस के साथ भिड़ते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में गांव इलाहबास में धार्मिक स्थलों के निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। एक धार्मिक स्थल का निर्माण हटवाने के बाद पुलिस ने दूसरे के निर्माण को भी गिराने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए और पुलिस से भिड़ गए। महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, कुछ लोग पुलिस पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। घटना में सीओ, एसडीएम, इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। भाजपा नगीना लोकसभा सांसद डॉ यशवंत सिंह और एसपी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बन गई है। पथराव करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।        
विज्ञापन

 गांव इलाहबास में चामुंडा देवी का प्राचीन देवस्थल है। नवरात्र के दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई करके देवस्थल के ऊपर एक कमरा बना दिया। शुक्रवार की सुबह को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इसकी दीवारों को गिराना शुरू कर दिया। लोगों को आता देख वे लोग फरार हो गए। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के लोगों ने भी ईदगाह में दीवार बनानी शुरू कर दी। दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह मौर्य व सीओ धामपुर महावीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और ईदगाह की दीवार को हटवा दिया। उसके बाद देवस्थल की ओर पुलिस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने देवस्थल पर बनाए गए कमरे को गिराने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया। पथराव में सीओ धामपुर सहित पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुुंचने पर प्रशासन में भी खलबली मच गई।
एसपी उमेश कुमार सहित आला अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता शुरू की। नगीना सांसद डॉ यशवंत के अलावा भाजपाई मुकेंद्र त्यागी, अमित चौधरी, शोभित त्यागी, ओमपाल सिंह आदि की उपस्थिति में दोनों समुदायों के बीच समझौता वार्ता चली, जिसमें यथास्थिति का समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया। समझौते में       एक पक्ष की ओर ग्राम प्रधान   अबरार अहमद, इस्तकार, सईद अहमद, हनीफ, शहजाद, अब्दुला व दूसरी ओर कल्याण सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, कैलाशचंद, अरुणा रहे।

नहटौर में गांव इलाहबास में पब्लिक द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र सिंह, सीओ धामपुर महावीर सिंह, कोतवाल अजय कुमार के अलावा तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस पर पथराव देवस्थल पर निर्माण गिराने का विरोध कर रहे लोगों ने किया। यह लोग पुलिस एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने पथराव करने पर एक ही पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है। कई अफ सर भी डेरा डाले हुए है।


दोनों समुदायों में हुई सहमति
गांव में पुराना विवाद था। हिंदुओं ने देवस्थल पर निर्माण शुरू किया तो मुस्लिमों ने भी ईदगाह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दोनों का निर्माण कार्य पुलिस ने रुकवा दिया है।   इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुलिस पर पथराव होने की बात भी स्वीकार की।
- उमेश कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed