फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBCID probe begins of vishal murder

विशाल हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Thu, 06 Apr 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनोर Updated Thu, 06 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सीबीसीआईडी ने नया गांव के विशाल मर्डर की जांच शुरू कर दी र्है। बरेली से आई टीम ने वादी के वकील से बात की और अन्य लोगों से मर्डर के संबंध में बयान लिए। 
विज्ञापन


 शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी संजय अपने बेटे विशाल के साथ 10 फरवरी को बाइक से जंगल में अपना ट्यूबवेल बंद करने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि उसके पिता संजय को गंभीर घायल कर दिया था। इसे लेकर रात में ही बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


इस घटना में पेद्दा कांड के पैरोकार पूर्व प्रधान सईद इकबाल, नफीस, फुरकान, इस्तखार, अकबर, हनीफ शमीम और अनीस को नामजद किया गया था। पुलिस ने हनीफ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक रुचि वीरा ने सईद इकबाल की घटना के दौरान अपने कैंप की मौजूदगी की सीसीटीवी फुटेज भी अफसरों को सौंपी थी। पुलिस ने आदोपुर गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया था। विशाल के पिता संजय के एसपी ऑफिस के बाहर जहर खाने के बाद हिरासत में लिए तीनों युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया था। 

संजय से डीएम को पत्र देकर किसी स्वतंत्र एजेंसी से केस की जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने सीबीसीआईडी जांच कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा था। एसपी ने संस्तुति करके आख्या शासन को भेज दी थी।


11 मार्च को शासन ने विशाल मर्डर की जांच कराने के आदेश दिए थे। सीबीसीआईडी बरेली की टीम ने विशाल मर्डर की जांच शुरू कर दी है। सीओ यशवंत सिंह पुंडीर और वीके सिंह ने अपनी टीम के साथ बिजनौर पहुंचकर विशाल मर्डर केस के बारे में अफसरों से जानकारी ली। टीम ने मौके पर गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed