फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car rickshaw pullers shot dead, one killed

कार सवार लोगों ने बरसाईं गोलियां, एक की मौत

Tue, 23 Apr 2019 12:12 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 23 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car rickshaw pullers shot dead, one killed
घायल ों का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
बढ़ापुर (बिजनौर) में  बढ़ापुर-कुंजेटा मार्ग पर रविवार देर रात नकटा नदी रपटे के समीप रास्ता पूछने के दौरान हुए विवाद में कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौत हो गई, दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार लोग अनुसूचित जाति से थे और कार सवार हमलावर दूसरे समुदाय के, इसके चलते घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा में आती है। मंगलवार को यहां मतदान है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मुकंदपुर राजमल निवासी बुलाकी सिंह, महावीर सिंह व फिरोजी सिंह रविवार की देर शाम घरेलू सामान की खरीदारी करने बाइक से बढ़ापुर आए थे। कस्बे से घरेलू सामान की खरीदारी कर तीनों रात करीब 11 बजे बाइक से लौट रहे थे। बढ़ापुर-कुंजेटा मार्ग पर नकटा नदी रपटे के समीप पहुंचने पर ग्राम कुंजेटा की ओर से आई कार में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर रामपुर जाने का रास्ता पूछा। इस दौरान हुए विवाद में एक कार सवार ने फिरोजी सिंह को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर कार सवारों ने बुलाकी सिंह, महावीर व फिरोजी सिंह पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नगीना पहुंचाया, वहां से घायलों को बिजनौर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 55 वर्षीय बुलाकी सिंह को मृत घोषित कर दिया। महावीर सिंह व फिरोजी सिंह को मेरठ रेफर कर दिया गया है। बुलाकी सिंह के बेटे सोमपाल ने अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रात में आरोपियों की तलाश में संभावित मार्गों व स्थानों पर कांबिंग की लेकिन कोई हाथ नहीं आयाष थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि मजेटा गांव निवासी नासीर की 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। उसके शोक सभा में काफी लोग जमा थे। घटना के दौरान सीसी फुटेज खंगाली गई तो कोतवाली देहात थाने के रजा कालोनी निवासी नासीर के मौसेरे भाई रिहान का साला आशीफ और नासीर का चाचा रफीक कार में सवार पाए गए। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि घटना में इन्हीं तीनों का हाथ था। बाकी लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। हत्या में  प्रयुक्त कार को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नेताओं ने मृतक के परिजनों को बंधाया ढाढ़स
मतदान से एक दिन पूर्व हुए बढ़ापुर क्षेत्र के मुकंदपुर राजमल के अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की हत्या व जानलेवा हमले की गूंज राजनीतिक गलियारों तक भी पहुंच गई। सत्तापक्ष व विपक्ष के लोगों का सोमवार को घटना में मारे गए बुलाकी सिंह व घायल महावीर व फिरोजी के गांव मुकंदपुर राजमल में आना जाना लगा रहा। बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली व मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। हर संभव मदद की बात कही। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन शेख सुलेमान, नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, बसपा विधानसभा प्रभारी मोहम्मद इजहार, पूर्व चेयरमैन बढ़ापुर शराफत हुसैन, शेरकोट के पूर्व चेयरमैन कमरुलइस्लाम ने भी मौके पर जाकर मृतक के परिजनों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed