फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candidates sticks Ftkari

अभ्यर्थियों पर लाठियां फटकारी

Fri, 28 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर  में नगरपालिका में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थी इंटरव्यू निरस्त होने की सूचना पर भड़क गए। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने ब्लॉक के सामने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए अभ्यर्थियों पर लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

नगरपालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। नूरपुर में 30 पदों के लिए 25, 26 एवं 27 अक्टूबर तिथि साक्षात्कार के लिए निर्धारित की गई थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भी भेज दिए गए थे। निर्धारित तिथियों को होने वाले इंटरव्यू किसी कारणवश निरस्त कर दिए गए। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए नगरपालिका कार्यालय पहुंच गए। यहां इंटरव्यू निरस्त होने की सूचना पर अभ्यर्थी भड़क गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने ब्लॉक के सामने बिजनौर रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन और जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। जाम नहीं खोलने पर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठियां फटकार कर वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया। जाम के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण ने कहा कि  साक्षात्कार निरस्त होने की सूचना समाचार पत्रों में दी गई थी। 15 के बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed