{"_id":"58c2f7394f1c1be027dc42a7","slug":"burnt-one-lakh-pieces-of-fire-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से एक लाख का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में आग से एक लाख का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव हर्रावाला में बंद पड़े एक विधवा के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। लोगों ने किसी तरह से बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया। आग से मकान में दरार आ गई है।
गांववासियों ने बताया कि गांव की शमशीदा मकान को बंद कर बाहर रहती है। उसके पति की काफी दिन पहले मौत हो गई। बच्चे बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात शमशीदा के बंद मकान में अचानक आग लग गई। मकान से निकली लपटों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। बताया जाता है कि जिस समय आग लगी, इस दौरान बिजली आ रही थी। लोगों ने आग पर काबू पाने से पहले बिजली को बंद कराया। तब जाकर किसी प्रकार से बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया। हादसे के बारे में गांववासियो ने शमशीदा को अवगत करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शमशीदा गांव में नहीं पहुंच सकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, घर में कोई सामान उपयोग लायक नहीं बचा है।