फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burglary at SBI Branch

एसबीआई शाखा में सेंधमारी

Fri, 06 Apr 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Burglary at SBI Branch
चोरों ने एटीएम को तोड़ डाला। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में थाने से चंद कदम के फासले पर ही चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक में सेंधमारी की। चोरों ने एसबीआई की एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। संयोग से चोर कैश तक नहीं पहुंच सके और बड़ी घटना होने से मच गई। 
विज्ञापन

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाने से करीब 100 मीटर के फासले पर एसबीआई शाखा स्थित है। बृहस्पतिवार सुबह शाखा प्रबंधक राजपाल चौहान एवं कैशियर पवन कुमार बैंक पहुंचे, तो उन्हें बैंक पर लगे एटीएम बूथ का शटर आधा खुला हुआ और ताले टूटे मिले। शटर के भीतर एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त देखकर बैंक अधिकारियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मंडावली थाने से एसआई साहब सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शाखा प्रबंधक ने एटीएम में रखा कैश चेक किया, तो कैश सुरक्षित मिला। जिससे बैंक अधिकारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि एटीएम में करीब दस लाख रुपये का कैश था। 
सीसीटीवी कैमरों के संबंध में उन्होंने बताया कि बैंक में लाइट फिटिंग कार्य के चलते बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा बंद पड़ा है, जबकि एटीएम बूथ में लगा कैमरा संचालित है। इंजीनियर को सूचना दी गई है। शुक्रवार (आज) इंजीनियर बैंक पहुंचकर फुटेज निकालेंगे। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि रात्रि में बैंक पर कोई गार्ड उपलब्ध न होने के कारण बैंक के साथ-साथ एटीएम बूथ को भी बंद कर दिया जाता है। प्रबंधक राजपाल चौहान की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed