फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Brick killed by knockout friends

दोस्तों ने ही ईंट से पीटकर मार डाला

Sat, 31 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brick killed by knockout friends
स्योहारा में पकड़े गए हत्या के दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में हत्या के 20 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मृतक के दो साथियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे स्योहारा पुलिस को तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक वासिल निवासी पीर का बाजार का शव मिला था। शव चीनी मिल के पास एक खंडहर में मिला था। घटनास्थल पर खून तथा नशा करने के लिए इस्तेमाल की गईं सिरिंज भी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त कैफ व फैजान को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि ये दोनों ही तीन दिन पूर्व वासिक को घर से बुलाकर ले गये थे। तीनों की साथ में ड्रग, इंजेक्शन तथा व्हाइटनर आदि का नशा करते थे। तीनों में आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और इसी से नाराज होकर कैफ और फैजान ने ईंट से पीट पीट कर वासिल की हत्या कर दी।   थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे में नगर में ड्रग्स बचने वाले दवा विक्रेताओं के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इन पर भी कार्रवाई कर नशे के कारोबार को बंद कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed