{"_id":"6144399218b57819d864574d","slug":"bijnor-crime-news-dead-body-of-old-man-is-found-in-nahtaur-area-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 17 Sep 2021 12:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:15 PM IST
सार
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का शव खून से लथपथ मिला है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। वहीं जांच के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में नहटौर क्षेत्र के जरीफपुर इलाके के जंगल में खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि किसी जानवर ने बुजुर्ग पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
बताया गया कि बलराम (70 वर्ष) पुत्र गेंदा निवासी ग्राम जरीफपुर, चतर थाना नहटौर, जनपद बिजनौर गांव में ही तालाब पर मछलियों की रखवाली करता था। आज यानी शुक्रवार सुबह बलराम का शव तालाब किनारे अपनी झोपड़ी के सामने लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। बुजुर्ग के शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले और बांया कान कटा हुआ है। वहीं पूरा शरीर खून से लथपथ हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि ऐसा लगता है, जैसे रात में किसी जंगली जानवर द्वारा हमला किया गया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी धामपुर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उधर, डॉग स्कवॉयड और फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।