{"_id":"5801286e4f1c1bd875290d09","slug":"anwarul-haq-partner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म के आरोपी अनवारूल हक का साथी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म के आरोपी अनवारूल हक का साथी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 15 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया अनवारूल हक का सहयोगी खुर्रम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में महिला थाने की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम अनवारूल हक के सहयोगी खुर्रम को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी अनवारूल हक अभी भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। महिला से दुष्कर्म के दौरान अनवारूल हक के साथ खुर्रम भी मौजूद था। खुर्रम के खिलाफ भी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जामा मस्जिद बिजनौर के इमाम अनवारूल हक व उसके साथी खुर्रम के खिलाफ महिला थाने में मुजफ्फरनगर की महिला के साथ दुष्कर्म करने की 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के दौरान जो वीडियो क्लीपिंग बनी थी, उसमें खुर्रम भी अनवारूल हक के साथ दिखाई दिया था। अनवारूल हक के खिलाफ प्रशासन को धमकाने व एक युवक पर हमला करने की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, पर वे हाथ नहीं आया। पुलिस ने पिछले दिनों अनवारूल हक के घर की कुर्की कर दी थी और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। इसके बाद भी अनवारूल हक पुलिस के शिकंजे में नहीं फंसा। शुक्रवार को पुलिस ने अनवारूल हक के सहयोगी खुर्रम को शास्त्री चौक से दबोच लिया। इसके बाद खुर्रम को पुलिस ने एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में पेश किया।
वहां से खुर्रम को जेल भेज दिया गया। खुर्रम को अदालत में पेश करने के दौरान वहां भीड़ लग गई। पुलिस अब अनवारूल हक की तलाश में है। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह के मुताबिक खुर्रम को तो पकड़ लिया गया है। जल्दी ही अनवारूल हक को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस की टीम अनवारूल हक की तलाश में जुटी है।