{"_id":"580fa98e4f1c1bcd75bc36ee","slug":"aishwarya-s-bail-hearing-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्य की जमानत पर सुनवाई 27 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐश्वर्य की जमानत पर सुनवाई 27 को
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के पेद्दा कांड में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम की जमानत याचिका पर मंगलवार को पुलिस की केस डायरी न आने पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 27 अक्तूबर नीयत की गई है।
16 सितंबर को गांव पेद्दा में हुई घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में 29 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम का नाम भी केस में शामिल कर लिया था। जबकि वो रिपोर्ट में नामजद नहीं थे। मंगलवार को ऐश्वर्य चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता हजूर मेंहदी जैदी द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा गया कि पुलिस केस डायरी नहीं आ पाने के कारण इस मामले में बहस किया जाना संभव नहीं है। बहस के लिए कोई अन्य तिथि दी जाए। इस पर जिला जज ने सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि नीयत करते हुए डीजीसी को केस से जुड़े समस्त कागजात के साथ मंगवाने के आदेश दिए। पुलिस की केस डायरी के माध्यम से दुबारा सुनवाई होगी।