फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike-borne men spread panic by opening fire in Doora.

Agra News: दूरा में फायरिंग कर बाइक सवारों ने फैलाई दहशत

Wed, 26 Aug 2026 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne men spread panic by opening fire in Doora.
फतेहपुर सीकरी के दूरा में फायरिंग करने वाले सीसीटीवी कैमरे में - फोटो : 1
फतेहपुर सीकरी। ग्राम दूरा में सोमवार रात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण तुलाराम कहरवार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें एक युवक को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नामजद आरोपी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दूरा में फायरिंग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 20 अगस्त को भी तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। सोमवार रात एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने दोबारा फायरिंग की। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed