फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Rs 1.36 lakh recovered for victims of cyber fraud.

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के पीड़ितों के वापस दिलाए 1.36 लाख रुपये

Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.36 lakh recovered for victims of cyber fraud.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के पीड़ितों को 1,36,476.53 की धनराशि वापस कराई गई है। ठगी गई धनराशि वापस पाकर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।
पुलिस के मुताबिक विरेंद्र कुमार पुत्र हरीराम साकिन विशयाहनू थाना कोतवाल में शिकायत दर्ज कराई। साबइर फ्राॅड द्वारा पेंसिल पार्सल करने की बात कहकर उन्हें अपने विश्वास में लिया गया तथा धोखाधड़ी करते हुए आवेदक से अपने बैक खाते में 63,00 रुपये की स्थानांतरित करवा लिए।
विज्ञापन

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणाम स्वरूप पीड़ित का 5801.86 उनके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस्तियाक अहमद थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर में बताया कि किसी साबइर फ्राडर द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर मुझे आपत्तिजनक वीडियो देखने की बात से गुमराह करते हुए मेरे बैंक खाते से 65500 की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को कुल 48000 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। हरीशंकर पुत्र रामकृष्ण सिंह साकिन कटाई थाना कोतवाली खलीलाबाद ने जानकारी दी थी कि एक साइबर फ्राडर द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह करते हुए बैंक खाते से 95000 की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया।

पीड़ित को कुल 4775.24 उसके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। प्रभाकर चौरसिया पुत्र हरिगोविंद चौरसिया साकिन बेलराई थाना कोतवाली खलीलाबाद से 1600 की धनराशि का अवैध रूप से स्थानांतरण करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed