{"_id":"6a8deab4c8a75200f00d7191","slug":"fir-against-couple-for-misappropriating-cash-and-goods-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161842-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगदी व सामान हड़पने के आरोप में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगदी व सामान हड़पने के आरोप में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी
Wed, 26 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पुराना हमीदा क्षेत्र में जान पहचान का हवाला देकर सामान और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए गढ़ी रोड निवासी गफ्फार ने मोहम्मद आशु और उसकी पत्नी शाहिदा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग समय में उसकी स्विफ्ट कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और 53 हजार रुपये अपने पास रख लिए। सामान लौटाने की मांग करने पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में गफ्फार ने बताया कि आरोपी दंपती से उसकी पहले से पहचान थी। इसी दौरान नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच दोनों ने सामान और रुपये लिए।
कुछ समय बाद जब उन्होंने अपना सामान वापस लेने का प्रयास किया तो नहीं मिला। आरोप है कि दंपती ने उनका सामान लौटाने के बजाय उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। गफ्फार के मुताबिक लगातार प्रयास के बाद भी जब उन्हें अपना सामान और नकदी वापस नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शिकायत की जांच के बाद शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने मोहम्मद आशु और शाहिदा के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। यमुनानगर शहर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी दंपती के पास सामान कैसे पहुंचा और वापस क्यों नहीं किया गया।