{"_id":"6a8de9148cbe89d24e03d57b","slug":"on-tuesday-morning-at-around-1130-am-while-trying-to-save-a-bike-rider-a-car-overturned-into-a-water-filled-ditch-about-ten-feet-deep-on-palia-state-highway-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-183350-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 38 नई शिकायतें पहुंचीं, 77 पुराने मामलों पर भी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 38 नई शिकायतें पहुंचीं, 77 पुराने मामलों पर भी मंथन
Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह और महिला उत्पीड़न से जुड़े 38 नए मामलों की सुनवाई हुई। इसके साथ आयोग के समक्ष पहले से लंबित 77 मामलों की भी समीक्षा की गई।
लंबित मामलों के पक्षकारों और संबंधित प्रकरणों की जांच कर रहे उपनिरीक्षकों को भी जनसुनवाई में बुलाया गया। आयोग सदस्य ने एक-एक मामले में अब तक हुई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी ली।
महिलाओं ने पुलिस, पारिवारिक और सामाजिक उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें रखीं। सुजीता कुमारी ने मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
जनसुनवाई में जिला समाज कल्याण विभाग की वंदना सिंह, महिला थाना प्रभारी बबिता पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता मनीषा मिश्रा, चिकित्सा विभाग, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रश्मि चतुर्वेदी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक, विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।