{"_id":"6a8deaef22ac03f29a0b0e4a","slug":"he-used-to-harass-the-daughter-that-is-why-a-heavily-intoxicated-truck-driver-was-killed-in-an-attack-with-sticks-and-clubs-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158898-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बेटी को करता था परेशान, इसलिए लाठी-डंडों से हमलाकर की थी नशे में धुत ट्रक चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बेटी को करता था परेशान, इसलिए लाठी-डंडों से हमलाकर की थी नशे में धुत ट्रक चालक की हत्या
विज्ञापन
हत्या के लिए प्रयोग किये गये डंडे के साथ बरेसर पुलिस की गिरफ्तर में प्रमोद राजभर के हत्यारोपी।
बरेसर (गाजीपुर)। सिपाह गांव में 21 अगस्त को ट्रक की चालक की हत्या की साजिश कई दिन से बन रही थी। यह खुलासा मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों ने किया है। बताया कि ट्रक चालक बेटी को परेशान करता था, इसलिए लाठी-डंडों से वारकर ट्रक चालक की हत्या कर दी।
वारदात के दिन जब ट्रक चालक प्रमोद राजभर नशे की हालत में था। उसे घर से 200 मीटर दूर नहर पर लाकर साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सिपाह जहूराबाद गेट से हत्यारोपी सिपाह निवासी मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार, शिवकुमार राजभर, बृजेश राजभर और अंदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस की लाठी बरामद की है। थानाध्यक्ष को मुख्य आरोपी मुन्ना राजभर ने बताया कि बेटी को ट्रक चालक प्रमोद राजभर आए दिन परेशान करता था, जिससे सभी लोग परेशान थे।
विज्ञापन
मना करने पर प्रमोद राजभर मान नहीं रहा था। 21 अगस्त को प्रमोद राजभर जहूराबाद बाजार वापस घर आया तो वह नशे की हालत में था।
यह देखते हुए प्रमोद से बात करते हुए घर से नहर के पास लाया गया और योजना के तहत बांस के डंडे से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद मौके सभी भाग गए।