फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After robbing the rape of pregnant

लूट के बाद गर्भवती से किया रेप

Wed, 07 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हथियारों से लैस चार बदमाशों ने सोमवार देेर शाम बाइक से अपनी गर्भवती बहन को लेकर घर लौट रहे भाई-बहन को गन्ने के खेत में खींच लिया। दोनों को तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा और गर्भवती बहन को बाग में ले जाकर बलात्कार किया। बाद में दोनों से लूटपाट करने के बाद फरार हो गए।  पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सोमवार रात अपनी गर्भवती बहन को उसकी ससुराल से लेकर बाइक से घर लौट रहा था। मंडावर-किरतपुर रोड पर गांव मोहंडिया नहर के पास पीछे से दो बाइकों पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और खेत में ले गए। दोनों को पीटा।
विज्ञापन


 दो बदमाश गर्भवती को अपने साथ गन्ने के खेत से आगे आम के बाग में ले गए। वहां पर एक बदमाश ने गर्भवती से बलात्कार किया। बाद में दोनों से नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। करीब साढ़े आठ बजे दोनों खेत से निकले तो उन्हें एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने उन्हें आपबीती बताई। पुलिसकर्मी दोनों को दो घंटे तक अज्ञात स्थान पर बैठाए रखा और  रात करीब साढ़े दस बजे दोनों को गांव से बाहर छोड़कर चले गए। ग्रामीणों ने दोनों को गांव ले गए और मंगलवार सुबह दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साए लोगों ने थाने पर खूब हंगामा किया।


पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। डीएम विनोद पंवार, एसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, एसडीएम अजय तिवारी व सीओ रामानंद कुशवाहा जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम व एसपी ने गर्भवती के बयान लिए। डीएम ने मेडिकल के लिए दो चिकित्सकों का पैनल गठित किया।  वहीं, एसपी सुभाष सिंह बघेल ने खुलासे के लिए पुलिस की चार टीम गठित की है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा एके बिंदल को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed