फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration for seven days ultimatum

प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम

Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 28 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Administration for seven days ultimatum
ग्राम तीवड़ी में हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित पंचायत को संबोधित करते जितेंद्र बैंस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  नाबालिग छात्रा को दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ जाने पर हंगामा मच गया है। इस मसले को लेकर तीबड़ी में आयोजित पंचायत में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आठ  दिन से गायब छात्रा को पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी है। वक्ताओं ने इस तरह के बढ़ते मामलों को लव जिहाद का  परिणाम बताया। इस दौरान छात्रा को एक हफ्ते के अंदर बरामद नहीं होने पर चार अगस्त को आरोपी युवक के गांव काजीवाला में ही महापंचायत का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक आश्रम के पास आयोजित बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस ने कहा कि गैर संप्रदाय के युवकों द्वारा हिंदू समाज की लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटियों का अपहरण सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लापता छात्रा को हर हाल में बरामद करना पुलिस का काम है। छात्रा को बरामद करने के लिए हिंदू संघर्ष समिति का गठन किया गया। पंचायत में पहुंचे सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने चार-पांच दिन में छात्रा को बरामद  करने का ठोस आश्वासन देने पर उनको एक हफ्ते का समय  दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के बरामद न होने पर आरोपी युवक के गांव काजीवाला में ही महापंचायत का एलान किया गया। बैठक को विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौधरी, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी, सभासद जितेंद्र राणा, जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सहसंयोजक अंकित कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत, मानव सचदेवा, सौरभ वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


पुलिस के वादे पर आंदोलन स्थगित 
धामपुर में सर्व ब्राह्मण महासभा ने किशोरी की बरामदगी को लेकर जारी आंदोलन को चांदपुर कोतवाल के आश्वासन पर स्थगित कर दिया है। महासभा के जिलाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज,  जिला महामंत्री गजेंद्र कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, पंडित शास्त्री ने बताया कि 28 जुलाई को एक किशोरी को गैरबिरादरी का युवक भगा ले गया था। इस मामले को  लेकर बृहस्पतिवार को वह एसपी से मिले थे। एसपी के आदेश पर वह चांदपुर पुलिस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिलने को गए। इस  दौरान कोतवाल ने महासभा से दो दिन का समय मांगा है। कोतवाल ने कहा कि वह दो दिन में किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपने का प्रयास करेंगे। महासभा के पदाधिकारियों ने चेताया है कि यदि वादाखिलाफी की गई तो महासभा आंदोलन करने के लिए विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed