फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused student Prashant arrested in Bijnor, he had shot computer center teacher

Bijnor: मैडम को गोली मारने वाला गिरफ्तार, प्रपोज ठुकराने पर दिया था वारदात को अंजाम, एकतरफा करता है प्यार

Fri, 03 May 2024 10:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2024 10:46 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में कंप्यूटर सेंटर की मैडम को गोली मारने वाला छात्र गिरफ्तार हो गया है। जांच में पता चला कि आरोपी छात्र ने प्रपोज ठुकराने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। वह शिक्षिका से एकतरफा करता प्यार है।

विज्ञापन
Accused student Prashant arrested in Bijnor, he had shot computer center teacher
बिजनौर में आरोपी छात्र गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में एक तरफा प्यार में छात्र ने कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी। शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका छात्र-छात्राओं को पढ़ा रही थी। करीब साढ़े दस बजे सेंटर का पूर्व छात्र प्रशांत अंदर घुस आया और शिक्षिका को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यार्थी सहम गए और उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आनन-फानन घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे।

आरोपी प्रशांत ने कंप्यूटर सेंटर से डीएमटी और टेली का कोर्स किया था, जोकि साल 2022 में पूरा हो गया। बताया गया कि आरोपी तभी से शिक्षिका से बात करने का प्रयास करता था। बृहस्पतिवार को भी वह सेंटर में पहुंचा और कोर्स का फिर से अभ्यास करने की बात कही थी। इसके बाद शुक्रवार को पहुंच कर उसने वारदात को अंजाम दे डाला। उधर, पुलिस ने आरोपी प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी युवक शिक्षिका से एकतरफा प्यार करने लगा था। उसने प्रपोज किया, मगर शिक्षिका ने इनकार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed