{"_id":"5c606752bdec224dce166ad9","slug":"91549821778-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसराल पक्ष के आठ लोगों पर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप, रिपोर्ट कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसराल पक्ष के आठ लोगों पर विवाहिता की हत्या कर देने का आरोप, रिपोर्ट कायम
विज्ञापन
मानियावाला गांव में विवाहिता की मौत
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। मानियावाला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पुलिस ने पीएम को भेजा है।
मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहैंदी निवासी युवती के पिता श्यामलाल पुत्र सुक्खन सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि पिछले साल 12 मार्च को उनकी पुत्री नेहा का विवाह ग्राम मानियावाला निवासी दीपचंद के पुत्र पुनीत से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज तथा संतान न होने को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। ननद नीलम तथा नंदोई हरिओम ने संतान के लिए नेहा का दो बाद आपरेशन कराया। तीसरी बार फिर आपरेशन कराने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इस बार आपरेशन से इनकार करने के बाद ननद नीलम, ननदोई हरिओम, पति पुनीत, ननद बबीता व गुड़िया सहित सास बीना, ससुर दीपचंद व देवर मोहित ने प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। पीड़ित के मुताबिक विवाह के बाद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार पुत्री का उत्पीड़न करने का सिलसिला चलता रहा। मायके में बात नहीं करने दी जाती थी। शनिवार को करीब साढ़े पांच बजे पुत्री की मौत की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो परिवार के सभी पुरुष बाहर तथा महिलाएं घर के अंदर मौजूद थीं। पुत्री नेहा के गले, कान, गाल व गले में चोट के निशान तथा नाक में खून था। मृतका के शरीर से मंगलसूत्र सहित सारे गहने गायब थे। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।