फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधेड़ व्यक्ति का जंगल में शव मिला

अधेड़ व्यक्ति का जंगल में शव मिला

Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ व्यक्ति का जंगल में शव मिला
हल्दौर । गांव नांगल जट के निकट ग्रामवासियों को जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नांगल जट के कुछ निवासी बृहस्पतिवार की सुबह चुड़ियाखेड़ा के जंगल से होकर गुजर रहे थे। ग्रामवासियों के अनुसार उन्हें एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जंगल में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और शव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और शव की शिनाख्त करानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त प्रकाश सिंह ( 55) पुत्र चेता सिंह निवासी पड़ोसी गांव मिलक गंगोड़ा के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों के अनुसार प्रकाश सिंह एक दिन पहले धामपुर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का कर्मचंद में अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवी समारोह में गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शव से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि उक्त व्यक्ति की अधिक शराब का सेवन करने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed