फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैंक से निकलते ही ठेकेदार से युवकों ने लूट ली नगदी

बैंक से निकलते ही ठेकेदार से युवकों ने लूट ली नगदी

Mon, 27 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
बैंक से निकलते ही ठेकेदार से युवकों ने लूट ली नगदी
नजीबाबाद । लोनिवि ठेकेदार से तीन युवकों ने व्यस्त बाजार में 50 हजार रुपये की नगदी छीन ली। ठेकेदार ने मुरादाबाद निवासी एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी लूटी हुई नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कटराचेतराम निवासी लोनिवि ठेकेदार राजीव कुमार आर्य स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से नगदी निकालने आए थे। सोमवार दोपहर तीन बजे जैसे ही ठेकेदार 50 हजार रुपये की नगदी लेकर मुख्य मार्ग रेलवे स्टेशन रोड पर आए तभी तीन युवकों ने साइकिल टकराने का विवाद करते हुए ठेकेदार राजीव से 50 हजार रुपये की नगदी छीन ली। ठेकेदार ने भागते हुए युवकों का पीछा कर एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक के पास ठेकेदार की आईडी, फोटो और दो हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पकड़ा गया युवक असालतपुरा मुरादाबाद निवासी मो. शकील बताया गया है। पुलिस उसके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है जिनके पास ठेकेदार से लूटी गई नगदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed