{"_id":"5c8feda3bdec2214757c4a09","slug":"81552936355-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में अजीत की जमानत याचिका निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी में अजीत की जमानत याचिका निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी में जमानत याचिका निरस्त
मैजिक पैन से चैक भरकर की जाती थी धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्ला रक्खे खां ने धोखाधड़ी के आरोपी अजीत की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। कस्बा नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी मुकेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कॉलोनी में एक व्यक्ति आया जो प्रोपर्टी लोन, होम लोन, वाहन लोन आदि के पंपलेट वितरित कर रहा था। जब मुकेश और मोहल्ले के अन्य लोगों ने उससे लोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि हमारी कंपनी से कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है। केवल अपने खाते के 20-20 रुपए के चैक खाते की तस्दीक के लिए देने पड़ते हैं। उसकी बातों में आकर मुकेश ने 20-20 रुपए के दो चैक भरकर दे दिए। उस व्यक्ति ने अपना नाम सुजल कुमार हलदर निवासी रुद्रपुर बताया। उसके द्वारा दिये गए कलम से चैक भरकर देने पर मुकेश को शक हुआ तो उसने पंजाब एंड सिंध बैंक में चैक केंसिल के लिए आवेदन किया। 18 फरवरी 2019 को जब मुकेश बैंक गया तो सुजल कुमार उसके द्वारा दिये गए 20-20 रुपये के चैक में एक लाख 78 हजार रुपये की धनराशि भरकर चैक कैश कराने आया था। 25 फरवरी को बैंक के पास सुजल कुमार व उसके साथी वहां खड़े थे। आसपास के लोगों की मदद से उसने सुजल कुमार को पकड़ लिया। सुजल कुमार के पास से उसके द्वारा दिये गए 20-20 रुपये की धनराशि के दोनों चैक मिले। इनमें से एक चैक कोरा था और दूसरे पर एक लाख 78 हजार 500 रुपये की धनराशि भरी थी। दूसरे चैक पर मुकेश के हस्ताक्षर थे। मुकेश ने सुजल कुमार को अन्य लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि पार्टी से चैक लेते वक्त चैक पर धनराशि मैजिक पैन से भरी जाती थी। उसमें मोटी धनराशि भरकर धोखाधड़ी कर रुपया हड़प लिए जाते है। सुजल कुमार के साथ इस काम में जिला ऊधमसिंह नगर के गांव बाजपुर निवासी अजीत भी शामिल है। इस मामले में अजीत की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
कोलासागर में मिला घायल युवक
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम कोलासागर में घायल युवक मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी लायी। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया। घायल की शिनाख्त पवन उर्फ पप्पू (30) के रूप में हुई। गांव वालों का कहना है की एक माह पूर्व गांव में हुए एक विवाद के बाद से पवन देहरादून रहकर काम करता है। आज वो गांव में कब आया और कैसे घायल हुआ ये पता नहीं चला है।