फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा , चोरी के जेवरात व अन्य सामान बरामद

पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा , चोरी के जेवरात व अन्य सामान बरामद

Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चोरो का गैंग दबोचा , चोरी के जेवरात व अन्य सामान बरामद
पुलिस ने चोरों का गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गैंग को दबोचा है। गैंग के चार सदस्यों से चोरी की एलईडी, एक सिलिंडर, चार स्पीकर, दो मोबाइल, एटीएम, चेकबुक सोने-चांदी के जेवर व चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, पेचकस व लोहे की रॉड बरामद की है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 21 दिसंबर की रात व 2/3 जनवरी की रात चांदपुर में दो घरों में चोरी हुई थी। चांदपुर की श्रीराम कालोनी निवासी संजय कुमार की पत्नी गुड्डी देवी व मोहल्ला सरायरफी निवासी अतिन अग्रवाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोरो की तलाश में लगी थी। पुलिस व स्वॉट टीम ने चांदपुर की साईराम कालोनी पार्क से चांदपुर के मोहल्ला पत्थर कुआं चाहसंग निवासी कासिम उर्फ मुर्गा, मोहल्ला काजीजादगान मदीना मस्जिद निवासी इरशाद, मोहल्ला कटकुई ढाली बाजार निवासी पवन कुमार वर्मा व हल्दौर थाने के गांव खारी निवासी नौशाद को दबोचा है। उनका एक साथी अनिल कुमार वर्मा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पकड़े गए गैंग से चोरी की एलईडी, चार स्पीकर, गैस सिलिंडर, दो मोबाइल, एक घड़ी, जेवर बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह रात में ताला लगे मकानों को निशाना बनाकर उनमें चोरी करते हैं। गैंग ने 20 दिसंबर की रात मोहल्ला दयानगर ताला लगे मकान में घुसकर एलईडी, चार स्पीकर, सिलिंडर चोरी किया था। 2/3 जनवरी की रात मोहल्ला सरायरफी एक मकान से दो मोबाइल एक घड़ी, सोने चांदी के जेवर, एटीएम, चेकबुक चोरी किए थे। गैंग चोरी का सामान सराफ अनिल कुमार वर्मा व उनके भाई पवन कुमार वर्मा को बेचता था। गैंग का पकड़ने वाली टीम में चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, दरोगा श्याम वीर सिंह, स्वाट टीम के दरोगा राजीव सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed