{"_id":"5bf84bcbbdec2241d156c444","slug":"81542998987-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव में मिट्टी में दबकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींव में मिट्टी में दबकर व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांग के नीचे दबकर व्यक्ति की मौत
बरुकी (बिजनौर)। नींव से ईंट निकालते समय गिरी मिट्टी के ढांग के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
ग्राम इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला निवासी अनीस पुत्र मजीद दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। तीन दिन पूर्व वह दिल्ली से अपने गांव आया था। गांव में स्थित अपने पुश्तैनी मकान को तोड़कर उसका मलबा निकाल रहा था। नींव से ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। अनीस मिट्टी के नीचे बुरी तरह दब गया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई। गांववालों ने अनीस को निकालने के लिए मिट्टी हटानी शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद अनीस को किसी तरह बाहर निकाला गया। अनीस को गांव में ही चिकित्सक को दिखाया गया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीस की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने को मना कर दिया।