{"_id":"5b898fbf42c79246480318e2","slug":"81535741887-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हत्या मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला हत्या मामला
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी पति, ननदोई और सास गिरफ्तार
नगीना। मोहल्ला कस्बा निवासी महिला बबीता की निर्मम हत्या उसके चरित्र पर शक के कारण उसके ससुरालियों ने की थी। पुलिस ने हत्यारोपी मृतका के पति, सास व उसके ननदोई को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त प्रेशर कुकर व घटना के समय पहने व रक्तरंजित कपड़े तथा मृतका का दुपट्टा बरामद किया है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घर में लोगों के आने जाने के कारण बबीता की सास व पति उसके चरित्र पर शक करते थे। इसी बात को लेकर बबीता के पति व सास तथा ननदोई ने मिलकर 29 अगस्त की रात को आठ बजे के करीब बबीता को मारापीटा। घरवालों ने गला रेतकर और प्रेशर कुकर से उसके गले व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में स्योहारा के मोहल्ला तकिया सराय निवासी जसराम सिंह ने अपनी पुत्री बबीता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बबीता के पति, सास, ननद तथा ननदोई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश कर व दबिश देकर बबीता की हत्या के आरोपी बबीता के पति महेंद्र सिंह व सास मिथिलेश पत्नी गोविंद निवासी मोहल्ला कस्बा नगीना व क्षेत्र के ग्राम हीरावाली निवासी बबीता के ननदोई विनोद पुत्र को शुक्रवार की सुबह दबिश देकर उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह नगीना से बाहर भागने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त प्रेशर कुकर व घटना के समय पहने रक्त रंजीत कपड़े व मृतका का दुपट्टा बरामद किया।