{"_id":"5b64afbf4f1c1ba61f8b6ca5","slug":"81533325247-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद में लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गाजियाबाद में साथी अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में तहसील अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा और एसएसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
शुक्रवार को अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष मंसूर अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गाजियाबाद के थाना विजय नगर पुलिस द्वारा कचहरी परिसर में घुसकर अधिवक्ताओं को चैंबरों से निकालकर लाठीचार्ज करने और चैंबरों में तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की गई। इसके बाद तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां गाजियाबाद विजयनगर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। गाजियाबाद एसपी, प्रभारी निरीक्षक, सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। वहीं गाजियाबाद के एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाए। जबकि लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान विमल किशोर वंदे मातरम, रमेश चंद गोयल, सुरेंद्र प्रसाद सक्सेना, मोहम्मद मुस्तेहसन, हरज्ञान सिंह, शौकीन मंसूरी, गौरव गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार मित्तल, रूप चंद सैनी, मोहम्मद शजर एडवोकेट, राजीव लोचन शर्मा, हबीब अहमद, नईम अहमद अधिवक्ता मौजूद रहे।