फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रास्ते पर विद्यालय प्रबंधन का कब्जा

रास्ते पर विद्यालय प्रबंधन का कब्जा

Wed, 27 Jun 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रास्ते पर विद्यालय प्रबंधन का कब्जा
धामपुर। नायब तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने मुरादाबाद मार्ग पर एक विद्यालय प्रबंधन की ओर से रास्ते की जमीन पर किए गए कब्जे की शिकायत पर मौके पर पहुंच कर पैमाइश की। कानूनगो राम खिलाड़ी शर्मा ने बताया कि पैमाइश करने के बाद पता लगा कि विद्यालय प्रबंधन ने रास्ते की करीब पौन बीघा से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। पैमाइश रिपोर्ट से नायब तहसीलदार को अवगत करा दिया गया है। नायब तहसीदार का आदेश होगा, उसका अमल कराया जाएगा। इसके साथ ही जिस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, उसका चिह्नांकन करा दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन को हिदायत दे दी गई है कि वह रास्ते की जमीन को अविलंब कब्जा मुक्त कर दें। नहीं तो रिपोर्ट कायम कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बताया गया कि इस विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय के पास खाली पड़े हाथी वाले तालाब की अधिकांश जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। रानीबाग कॉलोनी के निवासियों ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed