फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन: प्रदेशाध्यक्ष

फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन: प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 30 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन: प्रदेशाध्यक्ष
धामपुर। युवती के साथ छेड़खानी के आरोप में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरकोट थाने पर होने वाला आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। बताया कि तीन आरोपियों में से एक आरोपी ने कोर्ट में अपने को सरेंडर कर दिया है। शेरकोट पुलिस द्वारा फरार दो अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले शेरकोट के तीन युवकों ने एक युवती के छेड़खानी की थी। युवती के परिजनों ने कस्बे के ही तीन आरोपी युवकों को नामजद कर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई थी, पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में रुचि नहीं ले रही है। तीन दिन पहले महासभा ने 29 अप्रैल को, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरकोट थाने पर आंदोलन की तैयारी थी। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की दबिश के चलते तीनों आरोपियों में से आरोपी मो. कैफ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि अभी दो आरोपी फरार हैं। चेताया है कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो महासभा की ओर से दुबारा मीटिंग कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed