{"_id":"5aa2d1214f1c1b8c778b48d7","slug":"81520619809-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात चढ़त के दौरान लाठी डंडे चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात चढ़त के दौरान लाठी डंडे चले
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। चढ़त के दौरान दो पक्षों में विवाद होने पर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
गांव बल्लाशेरपुर निवासी मंटू सिंह की पुत्री की बारात बिजनौर क्षेत्र के गांव चंदपुरी से आई थी। बताया जाता है कि बारात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर घरातियों के ही दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान हड़कंप मच गया, जिसमें एक पक्ष के वीरेंद्र कुमार, राम सिंह, रमेश कुमार दूसरे पक्ष के विपिन कुमार, राजपाल सिंह, नत्थू सिंह आदि घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। घायलों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।